हिज़्बुल्लाह का समर्थन प्राप्त सीरियाई सैनिकों ने स्ट्रैटेजिक सीमावर्ती शहर ज़बदानी में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
हिज़्बुल्लाह के टीवी चैनल अल-मनार की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सीरियाई सैनिकों और प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने ज़बदानी शहर के दक्षिणपूर्वी भाग में बरादा मस्जिद और उसकी आसपास की इमारतों को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिरोधी सैनिकों ने शहर के पश्चिमी भाग में भी प्रगति की है और दर्जनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। तकफ़ीरी आतंकवादियों ने ज़बदानी में अनेक सुरंगे खोद डाली हैं, जिन्हें वे सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहे हैं। सीरियाई सेना ने शहर मेंर चार सुरंगों को नष्ट कर दिया है। इन सुरंगों द्वारा तकफ़ीरी आतंकवादी हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह ने यह महत्वपूर्ण प्रगति ऐसी स्थिति में की है, जब पहले से ही वह ज़बदानी के प्रवेश मार्गों को अपने कंट्रोल में ले चुके हैं और तकफ़ीरी आतकंवादियों की घेराबंदी कर दी है। इस दौरान कुछ आतंकवादी समूहों ने आत्मसर्पण करने का फ़ैसला लिया है।